देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साईं मंदिर के पास एक मारुति बलेनो कार अनियंत्रित होकर पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना रविवार प्रात: चार बजे की है। एक मारुति बलेनो कार (यूके07 बीवाई 6048) मसूरी से देहरादून की तरफ आ रही थी। राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत साईं मंदिर के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को दून अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अनिल कुमार (26 वर्ष) सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी ग्राम बहेड़ा टिहरी गढ़वाल और नीरज ( 20 वर्ष) पुत्र रूप सिंह निवासी ग्राम श्रीकोट तहसील घनसाली टिहरी गढ़वाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रोहित (21 वर्ष) उर्फ चीनू पुत्र दर्शन सिंह निवासी गणेश विहार नेहरू कॉलोनी, ऋषभ (19 वर्ष) पुत्र गब्बर सिंह निवासी शांति विहार नेहरू कॉलोनी उपचार चल रहा है। वहीं, अदिति नेगी पुत्री राज कमल नेगी निवासी बंजारावाला नेहरू कॉलोनी सकुशल है।

More Stories
पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वोपरिः प्रियंका जोशी
युवाओं को जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनाने के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकारः सीएम
मुख्य सचिव ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की