हरिद्वार। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे रेलवे फाटक पर नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर दो नर हाथियों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचा कर हादसे की जांच की। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करा जाएगा।
अक्सर जंगल से निकलकर हाथियों का झुंड जमालपुर सीतापुर से आबादी क्षेत्र से होता हुआ किसानों की गन्ने और गेहूं की फसल को खाने के लिए रात के समय निकलते हैं। शुक्रवार सुबह भी हाथियों का झुंड जंगल की तरफ से लौट रहा था। बताया गया कि हरिद्वार लक्सर रेलवे लाइन के पास जमालपुर सीतापुर फाटक के निकट हाथियों के रेलवे ट्रैक क्रॉस करने के दौरान दो नर हाथी नंदा देवी एक्सप्रेस की ट्रेन की चपेट में आ गए।
जिससे दोनों हाथियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। हाथियों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। रेंजर दिनेश प्रसाद नौडियाल ने बताया कि हाथियों की उम्र लगभग 15 वर्ष है। इस संबंध में जांच कर लोको पायलट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

More Stories
चारधाम से मानसखंड के सफर ने उकेरी उतराखंड पर्यटन के मानचित्र पर नई तस्वीरः महेंद्र भट्ट
हरक पर दर्ज एफआईआर गंभीर, बेटी को न्याय दिलाना सरकार और समाज का दायित्वः खजान दास
23 साल पुराने जैनी प्रकरण में हरक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज