नई दिल्ली। भारत सरकार में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज उन चुनिंदा नेताओं में से एक हैं जो भारत के साथ -साथ विदेशों में भी लोकप्रिय है। लोकप्रियता भी इस कदर की भारत के साथ दूसरे देश के लोग भी उनसे मदद की गुहार लगाते हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर के जरिए विदेशों में रह रहे भारतीयों की समस्याओं को सुलझाने का काम करतीं है। सुषमा स्वराज ट्विटर पर मिली समस्याओं के फौरन समाधान के लिए चर्चित हैं।
इस बार विदेश मंत्री सुषमा स्वारज से एक महिला ने अपने पति के लिए मदद मांगी है। अम्रिता नाम की महिला ने पश्चिम अफ्रीका के गुनिया में फंसे अपने पति को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई। जिसका जवाब देते हुए विदेश मंत्री ने लिखा कि मैने आपकी समस्या के समाधान के लिए गुनिया के हमारे राजदूत से रिपोर्ट मांगी है।
दरअसल महिला ने ट्विट कर लिखा कि मैं अपने पति को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए आपसे मदद मांग रही हूं। वह गुनिया में फंसे हुए हैं और उनके पासपोर्ट को 1 महीने से अधिक के लिए जब्त कर लिया गया है। अब आपकी मदद की जरूरत है क्योंकि वहां उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।
गौरतलब है कि हाल ही में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में फंसे अली नामक के शख्स ने ट्वीट के जरिए सुषमा स्वराज तक अपनी बात पहुंचाई। उन्होंने ट्वीट में भारत वापस ना लौटने पर खुदकुशी करने की बात कही थी। इस पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को खुद उनकी हिम्मत बढ़ाई और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

More Stories
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट
मातृशक्ति ने कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दलों का पुतला दहन कर जताया आक्रोश
नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहलः कुसुम कंडवाल