नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा की अनुशासन समिति तीनों नेताओं अनंत कुमार हेगड़े, प्रज्ञा ठाकुर और नलिन खतील से उनके दिए गए बयानों का स्पष्टीकरण मांगेगी। इन तीनों को अगले 10 दिनों के अंदर अपने बयानों की रिपोर्ट देनी है।
दरअसल, इन तीनों नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान कई ऐसे विवादित बयान दिए जिसकी वजह से भाजपा को सफाई देनी पड़ी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इन तीनों नेताओं के बयानों को सुनने के बाद कहा कि ये उनका अपना बयान है, उन्होंने जो भी कहा कि वो उनका अपना बयान है, यदि उन्होंने ऐसा बोला है तो वो उसका जवाब देंगे। साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को लेकर बयान दिया था, उनके इस बयान पर अनंत कुमार हेगड़े ने उनका समर्थन किया और कहा कि प्रज्ञा अपने दिए गए बयान पर परेशान न हो।

More Stories
चुनावी चिंता छोड़, विपक्ष अंतिम सत्र में सकारात्मक रुख के साथ करे प्रतिभागः महेंद्र भट्ट
कांग्रेस का एसआईआर विरोध, लोकतंत्र कमजोर करने की साजिशः भाजपा
भाजपा मीडिया टीम की बैठक मे चुनाव रणनीति पर हुई चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिये जरूरी निर्देश