October 29, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कंगना रनौत

Judgementall Hai Kya का Trailer रिलीज, इस अंदाज में इवेंट पर पहुंची Kangana Ranaut, ट्रेलर संग देखिए तस्वीरें

Kangana Ranaut और Rajkummar Rao स्टारर फिल्म Judgementall Hai Kya का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है। ट्रेलर में राजकुमार राव और कंगना रनौत की जबरदस्त केमेस्ट्री देखी जा सकती ह

नई दिल्ली, कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कंगना रनौत और राजकुमार राव की अगली फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में आयोजित किया गया जिसमें कंगना का स्टाइल स्टेटमेंट हमेशा की तरह यूनीक था। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है।

कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ”जजमेंटल है क्या” का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है। ट्रेलर में राजकुमार राव और कंगना रनौत की जबरदस्त केमेस्ट्री देखी जा सकती है। दोनों ऐसे कारनामे करते हैं जिसको देख बाकी लोग चौंक जाते हैं। इसके साथ दोनों के बीच लव केमेस्ट्री भी देखने को मिल रही है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट हाल ही में मुंबई में आयोजित किया गया जिसमें खास तौर पर कंगना रनौत मौजूद थीं। वहीं दिल्ली में हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट में राजकुमार राव पहुंचे थे।

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान कंगना का स्टाइल स्टेटमेंट यूनीक था।

कंगना ने मीडिया से बातचीत की और फिल्म से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए।

कंगना ने इवेंट पर मौजूद कैमरामैन को वही पोज दिया जो उनकी फिल्म में नजर आएगा।

आपको बता दें कि फिल्म का टाइटल पहले ”मेंटल है क्या” था। हाल ही में फिल्म का नाम जजमेंटल है क्या रखा गया। यह फैसला सेंसर बोर्ड के साथ बैठक के बाद लिया गया था। इस बैठक में फिल्म के निर्माता जितेंद्र और कंगना रनौत ने हिस्सा लिया था।