October 27, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

खिर्सू के चौबट्टा में खुला सहकारी बैंक

कोटद्वार । जिला सहकारी बैंक शाखा चौबट्टा के उद्घाटन समारोह में डाण् धन सिंह रावत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारी बैंक से ऋण लेने पर किसी भी ऋणधारक या खाताधारक की आकस्मिक मृत्यु हो जाए तो उसे ब्याज नहीं देना बल्कि केवल मूलधन लौटाना होगा। कहा कि देश का पहला राज्य हैए जिसने यह स्कीम लांच की है। कहा कि 5 हजार महिला समूहों को अपने कार्य को गति देने के लिए 5 लाख का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा हैए जिससे उनकी आय दोगुनी होगी उन्होंने कहा कि हर जिले में महिला सहकारी बैंक खोले जाने हैंए जिसमें सुरक्षा कर्मी से लेकर वाहन चालकए अनुसेवकए क्लर्कए कैशियर एवं प्रबन्धक सभी महिला होंगी। कहा कि कैबिनेट बैठक में झंगौराए मण्डवा आदि फसलों का एमआरपी तय कर लिया गया है। उक्त फसलों को सहकारिता या मण्डी की दरों पर खरीदेंगे ।