अंग्रेजी शराब के साथ चार गिरफ्तार
पौड़ी। थलीसैंण पुलिस ने 12 पेटी अवैध शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार से अवैध शराब ले जा रहे थे। थाना क्षेत्रान्तर्गत में चैकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन बीरोखाल मार्ग पर कैन्यूर बैंड के पास रोका गया तो इस कार में 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चार लोग भी सवार थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया और शराब को कब्जे में लिया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज भी किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि शराब पानीपत हरियाणा से बेचने के लिए लायी गयी थी। पुलिस ने इस मामले में साजिद पुत्र असलाम निवासी असांर नगर थाना सरधना मेरठ, ज्ञान चन्द्र पुत्र रति राम निवासी असांर नगर थाना सरधना मेरठ, त्रिलोक सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम कैन्यूर थलीसैंण पौड़ी गढ़वाल और भरत सिंह पुत्र रमोत सिंह निवासी ग्राम कैन्यूर थलीसैंण पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद
नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहले ही रास्ते बंद किए जा रहेः गरिमा दसौनी
मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना