श्रीनगर । श्रीनगर से मात्र सात किमी. की दूरी पर फरासू हनुमान मंदिर के पास सड़क चौड़ीकरण से बना नया लैंड स्लाइड जोन मुसीबत बनता जा रहा है। शुक्रवार को कई बार राजमार्ग पर पहाड़ी से मलबा आने के कारण राजमार्ग बंद होता रहा। हालांकि एनएच लोनिवि द्वारा दोनों ओर से मशीनें लगाए जाने से राजमार्ग को खोला जाता रहा। बावजूद एनएच से गुजरने वाले वाहनों को जाम का सामना करना पड़ा। फरासू हनुमान मंदिर के पास सिरोबगड़ की तर्ज पर नया लैंड स्लाइड जोन विकसित हो गया है। जिससे यहां पर बार-बार राजमार्ग बाधित हो जा रहा है। आवागमन सुचारू रखने के लिए पुलिस को श्रीनगर पौड़ी चुंगी और स्वीत से वाहनों को छांतीखाल मोटर मार्ग की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। जबकि रुद्रप्रयाग की ओर से भी इसी संपर्क मार्ग से वाहनों की आवाजाही हो रही है। इससे करीब 30 किमी. तक की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। शुक्रवार को भी बदरी-केदार और हेमकुंठ साहिब की यात्रा करने वाले लोगों सहित स्थानीय लोगों को राजमार्ग पर मलबा आने से इस समस्या का सामना करना पड़ा।
फरासू के पास बना लैँड स्लाइड जोन बन रहा मुसीबत

More Stories
शैक्षिक भ्रमण पर भेजे जायेंगे मेधावी छात्र-छात्राएं
चुनावी चिंता छोड़, विपक्ष अंतिम सत्र में सकारात्मक रुख के साथ करे प्रतिभागः महेंद्र भट्ट
ऋतु खंडूड़ी भूषण की विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल