चकराताः चकराता घूमने जा रहे सहारनपुर के पर्यटकों की कार कालसी से पांच किमी आगे चामड़खील नामक जगह पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसारए घटना देर रात की बताई जा रही है। जिसका पता स्थानीय पुलिस,प्रशासन को रविवार सुबह चला। मौके पर पहुंचे तहसीलदार केडी जोशी और थानाध्यक्ष कालसी के नेतृत्व में शवों को खाई से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू चल रहा है। पुलिस प्रशासन की टीम स्थानीय लोगों की मदद से खाई में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए सुबह से जुटी है। मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई। बताया जा रहा पांचों लोग सहारनपुर के निवासी है। तहसीलदार ने कहा शवों को बाहर निकालने के बाद ही मृतकों की सही पहचान का पता चल सकेगा।
खाई में गिरी पर्यटकों की कार ,पांच की मौत

More Stories
निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान
दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा
सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया