October 21, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सुधार लाने की नियति से दिया था सुझाव: महेंद्र भट्ट

UK Review- गोपेश्वर। भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के अंदर गुणात्मक सुधार लाने के लिए जो सुझाव सोसल मीडिया के माध्यम से दिया, वह सही किया है। मैंने वह सब कुछ समझाने व सुधार लाने की नियति से कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक ने जब से सब बातें की तब वे कांग्रेस में थे। जो भी वीडियो या फोटो इन दिनों मीडिया में छाए है, वे खानपुर के विधायक साफ कर चुके है कि कांग्रेस में रहने के दौरान के हैं। इसलिए मैंने सुझाव दिया कि भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित होने के बाद कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन भाजपा के साहित्य को पढ़े, विचारों को समझे तथा अपने पर गुणात्मक सुधार लाए। बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को भाजपा से छह साल के लिए निकाले जाने के बाद सोसल मीडिया पर की गई टिप्पणी पर साफ किया कि किसी व्यक्ति के गलत व्यवहार पर उसे गलत शब्‍द कहना आसान है, लेकिन क्या उसके अंदर गुणात्मक सुधार के लिए सुझाव देना अपराध तो नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा से विधायक को निकाले जाने के पार्टी के निर्णय का मैं समर्थन करता हूं। क्योंकि विधायक ने पार्टी व प्रदेश के बारे मे गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था। यही मेरा सुझाव था।