उत्तरकाशी (UK Review) 16 जुलाई 2018 को यमुनोत्री धाम में आई भीषण आपदा से प्रभावित व्यापारियों को यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने चेक वितरित किए। साथ ही भरोसा दिया कि आपदा प्रभावितों की मदद का हर संभव प्रयास किया जाएगा। चेक वितरण कार्यक्रम में यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि सरकार की तत्परता से आपदा के बाद यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू होने पर यमुनोत्री धाम में पैदल पुल और सुरक्षात्मक कार्यों के होने से तीर्थयात्रियों को सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार यमुनोत्री धाम के विकास के लिए संजीदा हैं और गेल इंडिया लिमिटेड की मदद से भी यमुनोत्री धाम क्षेत्र में कई कार्य हो रहे हैं। विधायक ने पैदल मार्ग पर एक और वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के लिए लोनिवि अधिशासी अभियन्ता को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री में व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ था, लेकिन सरकार द्वारा आपदा मानकों के अनुरूप धनराशि की स्वीकृती देते हुए राहत देने का कार्य किया है। इधर राहत लेने वाले प्रभावित व्यापारियों ने सरकार द्वारा कम राहत मिलने पर नाराजगी जताई है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य , तहसीलदार मोहन सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता सुनील गर्ग सहित सम्बंधित अधिकारी एवं आपदा प्रभावित व्यापारी मौजूद थे।
प्रभावितों को विधायक ने बांटे चेक

More Stories
निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान
दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा
सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया