पाबौ:(Review) पाबौ क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिपलघाट के पास एक मैक्स वाहन अचानक नियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। हादसे से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य पाबौ ले जाया गया है। मैक्स वाहन पाबौ से पैठाणी की ओर जा रहा था। चिपलघाट शिवमंदिर के नजदीक वाहन बैक करते हुए खाई में गिर गया। दुर्घटना की सूचना पर ग्रामीणों एवं स्थानीय पुलिस द्वारा घायलों को नदी (खाई) से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ पहुँचाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने शैलेन्द्र सिंह पुत्र अवतार सिंह (34) निवासी पपड़तोली को मृत घोषित कर दिया। जबकि कुलदीप सिंह निवासी पिनानी व विनोद बहुगुणा निवासी सिमल्थ गंभीर रुप से घायल बताये जा रहे है।
नदी मे गिरा मैक्स वाहन, एक की मौत दो घायल

More Stories
डीएम ने की आपदा तैयारी एवं मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहाः सीएम
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ