
रेवाड़ी,दिल्ली से सटे हरियाणा के रेवाड़ी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-352 पर गांव मांढैया के निकट से माडल टाउन थाना पुलिस ने किसी शख्स का बिना धड़ के सिर बरामद किया है। कटा हुआ सिर बरामद होने से हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना एसएचओ नीरज कुमार मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि चेहरे को जानवरों द्वारा नोचा हुआ है। पुलिस ने धड़ की तलाश के लिए सर्च अभियान भी चलाया, परंतु पता नहीं लग पाया। आस-पास के थानों में भी पुलिस द्वारा सूचना भेजी गई है। पुलिस ने गर्दन को नागरिक अस्पताल में रखवाया है और शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है।

More Stories
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद
ट्रिप्पल मर्डर से दहला दून, मृतकों में बुर्जुग दम्पत्ति व उनकी नौकरानी शामिल
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में चेयरमैन समेत 5 गिरफ्तार