विकासनगर (Review)विकासनगर में सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। विकासनगर का सैय्यद रोड इलाका सुबह एक धमाके के साथ जगा। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक आज सुबह खाना बनाते समय गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाई। सूचना पाकर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में घायल सात लोग यूपी के रहने वाले हैं। गंभीर हालत में सभी को सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल तें रेफर किया गया। बताया गया कि इस ब्लास्ट में घायल लोग 40 से 80 प्रतिशत तक जले हैं।
खाना बनाते समय फटा सिलिंडर,एक ही परिवार के 7 झुलसे,6 गंभीर

More Stories
ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंः मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित