June 21, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

निगम के सफाई कर्मचारियों को बांटी बरसाती

ऋषिकेश(Review) नगर निगम प्रशासन ने निगम के सफाई कर्मचारियों को बरसाती वितरित किए। वक्ताओं ने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में सफाई कर्मचारियों की भूमिका को अहम बताया। शुक्रवार को नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेयर अनिता ममगाईं ने निगम के सफाई कर्मचारियों को बरसाती वितरित की। मेयर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की बदौलत ही क्षेत्र में पूर्ण रूप से रोजाना स्वच्छता व्यवस्था बन पाती है। सफाई कर्मचारियों ने कांवड़ यात्रा व चारधाम यात्रा के दौरान भी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान रखा। सफाई कर्मचारी जनता एवं विभाग के रीड की हड्डी के रूप में कार्य करती है। मौके पर मुख्य नगर आयुक्त चतर सिंह चौहान, पार्षद विकास तेवतिया, विपिन पंत, सफाई कर्मचारी रजनी देवी, कला देवी, दयावती, सुनीता, प्रेमा, पुष्पा, मोनी देवी, अनीता देवी, अजय विपिन, सुरेंद्र, उमेश, मुकेश, राजेश, अजय, जितेंद्र आदि उपस्थित थे।