November 14, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

कृषि मंत्री ने सुनीं भरपूर पट्टी के गांव की समस्याएं

टिहरी(UK Review )नरेंद्र नगर के विधायक और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने भरपूर पट्टी के मसूड़, पुंडोरी, दनाड़ा, पाली, मुडिगांव, पजैगांव और सिमस्वाड़ा गांव का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने इन गांवों में विभिन्न योजनाओं व स्कूलों के लिए 40 लाख की विधायक निधि देने की घोषणा भी की। राजकीय महाविद्यालय देव प्रयाग के छात्र-छात्राओं ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर काबीना मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। काबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने भरपूर पट्टी के विभिन्न गांवों की समस्याओं को सुना। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निदान का भरोसा दिलाया। मंत्री उनिया ने कहा कि उनका पूरा प्रयास ग्रामीण विकास पर है। गांव में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क उनकी प्राथमिकताओं में है। जिसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि हर हाल में गांव के विकास पर पहल की जायेगी। मौके पर मौजूद विभागों को उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिये। भ्रमण पर पहुंचे काबीना मंत्री से मिलने देव प्रयाग महाविद्यालय के छात्र पंद्रह किमी दूर पहुंचे। जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपकर कालेय में पर्यटन सहित अन्य व्यावसायिक कार्यक्रम चलाने की मांग की। कालेज में कक्षाओं का निर्माण व इंडोर हाल बनवाने की बात भी रखी। जिस पर मंत्री ने आवश्यक कार्यवाही की बात कही। इस मौके पर महेंद्र गुसांई, हर्षपाल, बांके लाल पांडे, महिपाल सजवाण, शरद तड़ियाल, नरेंद्र सिंह, इतवार सिंह, अरविंद सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।