October 22, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया 10वें जेएफएफ का उद्घाटन

देहरादून।(UK Riview) रांची और जमशेदपुर में अपार सफलता के बाद के बाद, 10 वां जेएफएफ देहरादून में आयोजित किया गया। श्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री और अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने सिल्वरसिटी, देहरादून में तीन दिवसीय समारोह का उद्घाटन किया। फिल्म की स्क्रीनिंग के अलावा, फैस्टिवल में अभिनेत्री दिव्या दत्ता के साथ बातचीत और प्रश्नोत्तर बेहद इंटरेक्टिव थे और कुछ भूमिकाएं उन्होंने किस तरह निभाईं, इस पर भी उन्होंने प्रकाश डाला।
इनामुलहक से बातचीत में उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि किस तरह वह अपने लेखन और अभिनय भूमिकाओं पर टाइप-कास्ट होने से बचे। जानी-मानी अभिनेत्री पारुल गुलाटी द्वारा एक आकर्षक और हाउसफुल मास्टरक्लास का आयोजन किया गया था, जिसमें उन्होंने बताया कि क्यों उन्होंने कुछ रोल्स को मना किया, जिसकी वजह से आज वह एक अच्छे स्तर पर पहुँची है। भारी बारिश के बावजूद, ‘‘तुंबबाद’’ (ओपनिंग फिल्म), ‘‘नक्काश’’ और ‘‘द ताशकंद फाइल्स’’ के शो हाउसफुल देखे गए। फिल्म ‘‘कर्मा’’ को दिग्गज अभिनेता कादर खान को श्रद्धांजलि देने के लिए दिखाया गया और ‘‘राम लखन’’ को रेस्ट्रोस्पेक्टिव के रूप में दिखाया गया। अर्जेंटीना की फिल्म‘‘द आयरिश प्रिजनर‘‘ प्रदर्शित की गई। अर्जेंटीना जेएफएफ के इस एडीशन के लिए देश का फोकस पार्टनर है। जेएफएफ 18 जुलाई से दिल्ली में शुरू हुआ और यह कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, पटना, गोरखपुर, रांची, जमशेदपुर, मेरठ और देहरादून का टैªवल कर चुका है। यह फैस्टिवल अब आगरा, हिसार, जालंधर और रायपुर के माध्यम से भोपाल और इंदौर की यात्रा करेगा। ट्रैवलिंग फिल्म फैस्टिवल का समापन 29 सितंबर को मुंबई में होगा।