बागेश्वर(UK Review)काफलीगैर तहसील के एक गांव निवासी युवती ने फौजी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने वैदीबगड़ की राजस्व पुलिस को आरोपित फौजी के खिलाफ तहरीर दी है। राजस्व पुलिस ने मकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र की एक युवती ने अल्मोड़ा जिले के तितली गांव निवासी फौजी राकेश कुमार पुत्र गोपाल राम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। राजस्व पुलिस को दी तहरीर में युवती ने कहा कि चार साल पहले उसकी राकेश से मुलाकात हुई थी और फौजी ने उसे प्यार का झांसा दिया। करीब तीन साल पहले आरोपित ने उसे बुलाया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वह शादी का झांसा देता रहा, लेकिन अब मुकर गया है। पटवारी प्रवीण टाकुली ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपित फौजी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि वर्तमान में फौजी अपनी ड्यूटी पर है। इधर, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मामले की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपी जाएगी और इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और वह सलाखों के पीछे होगा।
सैन्यकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप,मुकदमा दर्ज

More Stories
आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान भी आवश्यकः मुख्यमंत्री
दलेर मेहंदी का सार्वजनिक मंच पर अपमान दुर्भाग्यपूर्णः अमरजीत सिंह
ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर