November 4, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

दून का कचरा रुड़की में होगा निस्तारितः कौशिक

शहरी विकास मंत्री ने सुनी शीशमबाड़ा ट्रैचिंग ग्राउण्ड की समस्या

देहरादून। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने शीशमबाडा ट्रैचिंग ग्राउण्ड कूडा निस्तारण के सम्बन्ध में होने वाली जन समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
यमुना कालोनी में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बंशीधर भगत के साथ हुई बैठक में शीशमबाडा ट्रैचिंग ग्राउण्ड, कूडा निस्तारण से सम्बन्धित समस्याओं की चर्चा की गई। विधायक सहसपुर सहदेव पुण्डीर ने क्षेत्रीय जन समस्याओं की जानकारी देते हुये कहा कि शीशमबाडा ट्रैचिंग ग्राउण्ड कूडा निस्तारण समस्या का विकल्प तलाशा जाना नितान्त आवश्यक है।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने उक्त समस्या के निस्तारण के लिये कहा कि रूड़की में सालिड वेस्ट एनर्जी में वेस्ट टू एनेर्जी माडल को शीशमबाडा ट्रैचिंग ग्राउण्ड कूडा निस्तारण से जोड़ दिया जायेगा। इसके प्रभाव से देहरादून और शीशमबाडा का कूड़ा रूड़की वेस्ट टू एनेर्जी माडल में प्रयोग किया जायेगा। इससे देहरादून का कूड़ा रुड़की भेजा जाएगा। इसके पूर्व रूड़की में सालिड वेस्ट एन्ना में वेस्ट टू एनेर्जी माडल को सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इसके अतिरिक्त शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने जिलाधिकारी, देहरादून को निर्देश देते हुये कहा कि शीशमबाडा कूड़ा ट्रैचिंग ग्राउण्ड, कूडा निस्तारण से सम्बन्धित जनसमस्याओं को देखते हुये, इसके लिये अन्यत्र उपयुक्त स्थल की तलाश की जाये।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बंशीधर भगत, विधायक सहदेव पुण्डीर, सचिव नगर विकास शैलेश बगौली, निदेशक शहरी विकास विनोद सुमन, नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून विनय शंकर पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष सुद्धोवाला सुखदेव फरस्वाण, विजय पाल बडथ्वाल, राजेन्द्र बलोनी आदि उपस्थित थे।