June 22, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

मामूली विवाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या

DJH ¥æÚUæðÂè ÜçÜÌ ×æðãUÙ ¿æñâæÜè ÚUæÁSß ÂéçÜâ ·¤è ç»ÚUÌ ×ð´

(नैनीताल UK Review) पूजा के बाद भंडारे के खाने में नमक-मिर्च ज्यादा होने पर दो युवकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे युवक के सीने में चाकू घोंप दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। आरोपित को राजस्व कर्मचारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। विकासखंड धारी के पहाड़पानी के तोक जौलपोखरा में शनिवार शाम चौसाली गांव व अनर्पा गांव की ओर से संयुक्त रूप से पूजा आयोजित की गई थी। पूजा में सम्मलित लोगों के लिए भोजन बनाया गया था।रविवार तड़के तीन बजे भोजन में नमक व मिर्च को लेकर ललित मोहन (27) पुत्र जीवानंद निवासी चौसाली हाल निवासी चोरगलिया का विवाद अनर्पा निवासी अशोक कुमार (31) पुत्र हरीश मेलकानी से विवाद हो गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अचानक ललित मोहन चौसाली ने अशोक मेलकानी के सीने में चाकू घोंप दिया। ग्रामवासी अशोक को गंभीर अवस्था में पदमपुरी अस्पताल लाने लगे, लेकिन रास्ते में अशोक कुमार ने दम तोड़ दिया था। मामले की जानकारी चिकित्साधिकारी ने राजस्व पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पटवारी चंद्रनाथ, हेम पलडिय़ा, पूरन गुणवंत, कानूनगो राजेंद्र प्रसाद अस्पताल पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा। इधर, रविवार देर सायं मृतक के भाई बबलू मेलकानी ने ललित मोहन चौसाली के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा कराई। पटवारी ललित मोहन जैड़ा ने बताया कि ललित मोहन के खिलाफ आइपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रविवार शाम राजस्व कर्मचारियों ने क्षेत्र में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।