April 23, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

संजय निरुपम ने जाहिर की नाराजगी कांग्रेस पर लगाया साजिश रचने का आरोप

Maharashtra Assembly Polls कांग्रेस से नाराजगी के चलते मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद संजय निरुपम ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार न करने का निर्णय किया है। नाराजगी के चलते निरुपम का कहना है कि वह अब ज्यादा दिनों तक कांगे्रस में नही रह पाएंगे। कांग्रेस उनके खिलाफ साजिश रच रही है जिसके चलते उन्‍हें पार्टी से अलग-थलग किया जा रहा है।

मुंबई में पत्रकारों से बातचीत करने हुए संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस को अब उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है। संजय का कहना है कि मैंने सिर्फ एक टिकट की सिफारिश की थी लेकिन उसे भी निरस्त कर दिया गया। मैं पार्टी प्रमुख को बता चुका हूं कि में अब पार्टी के लिए प्रचार नहीं करूंगा। यह मेरा अंतिम फैसला है।निरुपम ने कहा कि  मैं अभी पार्टी को गुड बाय नही कह रहा हूं लेकिन पार्टी में मेरे साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है उसे देखते हुए लग रहा है कि मैं ज्यादा दिन इसमें नहीं रह पाऊंगा।