देहरादून :UK Review) देहरादून की निधि नकरा ने एक चैनल में आने वाले बॉलीवुड गेम शो ‘मूवी मस्ती विद मनीष पॉल’ में 11 लाख रुपये जीते हैं। आपको बता दें कि 5 अक्तूबर से हर शनिवार और रविवार को आने वाले इस शो की देहरादून की निधि पहली प्रतियोगी बनी हैं.निधि ने बताया कि उन्हें हाउसफुल-4 के कलाकारों अक्षय कुमार, कृति सैनन, बॉबी देयोल, रितेश देशमुख के साथ मिलने का मौका मिला है। निधि 2007 में मिस उत्तराखंड की टॉप 5 में थीं और उन्हें मिस ब्यूटीफुल हेयर का खिताब दिया गया था। निधि बताती हैं कि अब बॉलीवुड कलाकारों के साथ सेल्फी लेने का सपना पूरा हुआ है।
देहरादून की निधी का गेम शो ‘मूवी मस्ती विद मनीष पॉल’ में जलवा, जीते 11 लाख

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता