(देहरादून ।Uttarakhand Review)भाजपा ने एक बार फिर से पार्टी के बागी कार्यकर्ताओं-अधिकारियों पर कार्रवाई की है. डजी हां आपको बता दें कि भाजपा ने 4 देहरादून और ऊधमसिंह नगर जिले के चार पदाधिकारियों को पार्टी से निष्काषित कर दिया है। इन चारों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।बता दें कि इससे पहले भी भाजपा काफी कार्यकर्ताओं को निष्कासित कर चुकी है।भाजपा के प्रदेश महामंत्री और प्रांतीय कार्यालय प्रभारी राजेंद्र भंडारी ने बताया कि जिन पदाधिकारियों को निष्कासित किया गया है, उनमें देहरादून की महिला मोर्चा की अध्यक्ष माया पंत, दुग्ध संघ अध्यक्ष उमा डबराल के साथ ही ऊधमसिंह नगर जिले के भाजपा सदस्य गोविंद सिंह जिम्वाल और हरीश भंडारी शामिल हैं।
भाजपा ने महिला मोर्चा की अध्यक्ष माया पंत सहित 4 पदाधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता