August 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

BREAKING NEWS -रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को मिला यूपी का समर्थन, आज से नहीं चलेंगी बसें

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के पहिये आज रात 12 बजे के बाद थम जाएंगे। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान कर दिया है। उधर, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन का दावा है कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम कर्मचारी संघ ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है। इसके तहत उत्तराखंड जाने वाली यूपी की 1500 बसों का संचालन भी ठप रहेगा।

अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर हल्द्वानी में संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में तमाम पहलुओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति परिवहन निगम प्रबंधन की असंवेदनशीलता के चलते हड़ताल का एलान करना पड़ा। यह बैठक उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, महामंत्री अशोक चौधरी की मौजूदगी में हुई। उधर, यूनियन के गढ़वाल मंडल पदाधिकारियों की बैठक मंडलीय महामंत्री केपी सिंह की मौजूदगी में हुुई। इसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि मंगलवार रात 12 बजे के बाद बसों का संचालन ठप कर दिया जाएगा