उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार जिले के अंतर्गत नगर निगम रुड़की के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मेयर व पार्षद पद के लिए 22 नवंबर को मतदान और 24 नवंबर को मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग 22 अक्टूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा।
शासन से जारी अधिसूचना में नगर निगम रुड़की के चुनाव कार्यक्रम निर्धारित किया गया। मेयर और पार्षद पद के लिए एक व दो नवंबर को नामांकन भरे जाएंगे। चार व पांच को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
छह को नामांकन वापसी और सात को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन, 22 को मतदान और 24 नवंबर को मतों की गणना होगी। नगर निगम रुड़की के चुनाव के लिए सरकार ने सभी तैयारियां पूरी है।
बता दें कि निवंबर 2018 में प्रदेश के 92 निकायों में से 84 निकायों के चुनाव कराए गए थे, लेकिन नगर निगम रुड़की में परिसीमन विवाद के चलते चुनाव नहीं हो पाए थे। उच्चतम न्यायालय के परिसीमन विवाद पर आए फैसले के बाद चुनाव कार्यक्रम तय किया गया है।
More Stories
खेल महाकुंभ 2026ः 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच
सड़क छोड़ अब आसमान से घर पहुंचाएगी कार, उत्तराखण्ड में तैयार हुआ फलाइंग व्हीकल
सड़क हादसे में कांवड़िए की मौत,दो गंभीर