October 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

अंतर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2 से 4 नवंबर तक

देहरादून,UK Review। उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा स्व. प्रकाश पंत स्मृति अंतर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2 नवंबर से शुरु होगी। इसका उद्घाटन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। प्रतियोगिता का समापन 4 नवंबर को होगा। विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की राशि प्रदान किया जाएगा। उत्तरांचल प्रेस क्लब स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष रणजीत सिंह, महासचिव सुनील लखेड़ा और संयोजक एसएस सजवाण ने बताया कि छटवीं अंतर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता पूर्व मंत्री स्व. प्रकाश पंत की स्मृति में आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता देश की एकमात्र ऐसी प्रतियोगिता है जिसका आयोजन उत्तराखंड राज्य के सचिवालय कार्मिकों द्वारा गठित संस्था उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा किया जाता है। वर्ष 2014 में प्रथम अंतर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ था। वर्ष 2015 में द्वितीय अंतर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता को प्राइजमनी घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की 37 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। प्रत्येक टीम 7 खिलाड़ी रहेंगे और प्रत्येक टीम 3 डबल्स मैच खेलेगी। प्रतियोगिता नाॅक आउट पद्धति के आधार पर खेली जाएगी। प्रतियोगिता को अधिक आकर्षक बनाने के लिए प्रतिभाग करने वाली टीमों में से ही ओपन सिंगल एवं ओवन डबल के मैच खेले जाएंगे। ओपन सिंगल एवं डबल के लिए खिलाड़ियों का चयन टीम के निर्धारित 7 खिलाड़ियों में से ही कप्तान द्वारा नामित खिलाड़ी द्वारा ही प्र्रतिभाग किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम द्वारा अधिकतम 1 ओपन सिंगल एवं एक ओपन डबल में ही प्रतिभाग किया जाएगा। विजेता टीम को 21 हजार, उपविजेता टीम को 15 हजार, उपविजेता द्वितीय को 11 हजार और विजेता ओपन सिंगल को तीन हजार, उपविजेता ओपन सिंगल को 2 हजार, विजेता ओपन डबल को 4 हजार, उपविजेता ओपन डबल को 3 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब के पदाधिकारी।