देहरादून, UK Review। खेल मंत्री अरविन्द पाण्डेय द्वारा खेल महाकुम्भ-2019 के आयोजन के सम्बन्ध में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं सहयोगी विभागों के अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। वीडिया काॅन्फ्रेसिंग के दौरान जिलाधिकारी देहरादून सी रविशंकर द्वारा वीडियो कान्फे्रसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय खेल आयोजन समिति को खेल महाकुम्भ का वार्षिक कलेण्डर जारी करने का महत्पूर्ण सुझाव दिया गया, जिससे प्रतिभागी खिलाड़ियों को अभ्यास करने हेतु पर्याप्त अवसर मिल सके और ग्रामीण स्तर पर छुपी प्रतिभाओं को खेल संस्कृति से जुड़ने का अधिक अवसर मिल सके। इस सुझाव को राज्य स्तरीय खेल आयोजन समिति द्वारा भविष्य के लिए महत्वपूर्ण समझते हुए इस पर अमल करने की बात कही।वीडियो कान्फ्रेसिंग के पश्चात जिलाधिकारी सी रविशंकर ने जनपद स्तरीय सभी सहयोगी विभागों और जिला युवा कल्याण एवं प्रातीय रक्षक दल (पीआरडी) अधिकारी को निर्देश दिये कि न्याय पंचायत स्तर से लेकर विकासखण्ड, जनपद और राज्य स्तर तक की प्रतियोगिता के बेहतर समन्वय हेतु ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, मा0 विधायक, मा0 सांसद, मा0 प्रभारी मंत्री सभी जन प्रतिनिधियों का व्यापक सहयोग लेते हुए आयोजन को व्यवस्थित तरीके से सम्पादित करायें। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायत, सूचना और युवा कल्याण विभाग सभी को अपने-अपने स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर एनआईसी वीडियो कान्फे्रसिंग हाॅल में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजी शरण शर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चैबे, जिला युवा कल्याण अधिकारी गम्भीर सिंह चैहान, जिला सूचना अधिकारी प्रकाश सिंह भण्डारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
खेल महाकुंभ के आयोजन के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए
????????????????????????????????????

More Stories
जैनी प्रकरण को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक का हरक सिंह रावत पर तीखा हमला
बजरंग दल कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर बवाल, एसएसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
दून पुलिस ने छठ पूजा के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान