October 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

वेल्हम गल्र्स ने जीता डीडीपीएसए सीनियर गल्र्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट

देहरादून, UK Review। डीडीपीएसए सीनियर गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट का समापन आज द आर्यन स्कूल में हुआ।  वेलहम गर्ल्स टीम को 42 अंको से टूर्नामेंट का विजेता घोषित किया गया। टूर्नामेंट में वेल्हम्स की जहान्वी को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर के खिताब में सम्मानित किया गया, जबकि आर्यन की आकृति को श्मोस्ट प्रोमिसिंग प्लेयरश् की उपाधि प्रस्तुत की गई। टूर्नामेंट का फिनाले वेलहम गर्ल्स स्कूल और द आर्यन स्कूल के बीच हुआ। जेबीएस मान इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट में भाग लेने वाले स्कूलों में वेलहम गर्ल्स स्कूल, द आर्यन स्कूल, सेंट जूड्स स्कूल, शिगाली हिल्स इंटरनेशनल स्कूल, दून कैंब्रिज स्कूल, समर वैली स्कूल और सेंट थॉमस कॉलेज शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या बी दासगुप्ता ने विजेता टीम को बधाई दी और सभी भाग लेने वाले खिलाडियों को खेल में सच्चापन दिखाने के लिए सराहना करी। टूर्नामेंट में अध्यक्ष डॉ सिमी गुप्ता, वाइस चेयरमैन विभोर गुप्ता, प्रिंसिपल बी दासगुप्ता, वाइस प्रिंसिपल डॉ ज्योति गुप्ता, स्कूल स्टाफ व छात्र उपस्थित रहे।