रुद्रप्रयाग, UkReview। जिले के विभिन्न स्थानों पर सुबह से ही बादल लगे रहे जबकि केदारनाथ में सुबह से ही बर्फबारी हुई। इधर मौसम में आए बदलाव के चलते जिलेभर में ठंड बढ़ गई है। बीती सायं से ही मुख्यालय सहित जिले के अनेक स्थानों पर आसमान में बादल लगने शुरू हो गए। केदारनाथ, मद्महेश्वर, तुंगनाथ की चोटियों में भी मौसम इसी तरह रहा। केदारनाथ में हल्की बूंदाबांदी के बाद बर्फबारी शुरू हो गई। केदारनाथ में वुड स्टोन के देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि केदारनाथ में बर्फबारी जारी है। केदारनाथ में करीब डेढ़ इंच बर्फ जमा हो गई। इससे केदारनाथ में ठंड काफी अधिक हो गई है। वहीं मुख्यालय सहित निचले इलाकों में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे ठंड बढ़ गई है।
केदारनाथ में हुई बर्फबारी

More Stories
शैक्षिक भ्रमण पर भेजे जायेंगे मेधावी छात्र-छात्राएं
चुनावी चिंता छोड़, विपक्ष अंतिम सत्र में सकारात्मक रुख के साथ करे प्रतिभागः महेंद्र भट्ट
ऋतु खंडूड़ी भूषण की विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल