October 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सीएम ने लिया भोजपुरी फिल्म ‘‘जान’’ का मुहुर्त शाॅट

देहरादून, UKREVIEW। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड में डी आर जे फिल्मस् के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘‘जान’’ का मुहुर्त शाॅट लिया। इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखण्ड के चकराता, विकासनगर, चैपता, पुरोला, हरिद्वार एवं ऋषिकेश में लगभग एक माह तक की जायेगी। फिल्म के मुख्य कलाकार अरविंद अकेला, निधि झा, अमित शुक्ला, समर्थ चतुर्वेदी एवं राजेश मलगुडी हैं। इस अवसर पर फिल्म के प्रड्यूसर राज जयसवाल, डायरेक्टर अरविंद चैबे, संजय सोनानी, देबू रावत, अजय मल्ल, रविचंद्रन, अनुज कुमार झा आतिद उपस्थित रहे।