October 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी निकालेंगे ‘अर्थी यात्रा’

देहरादून, UKReview। केन्द्र व राज्य भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस 17 दिसम्बर से प्रदेश में एक अर्थी यात्रा निकालने जा रही है जो देवप्रयाग के मुख्यालय हिण्डोलाखाल से शुरू होकर विधानसभा भवन रिस्पना में दाह संस्कार के साथ समाप्त होगी।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने यहां आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि अगर इसके बाद भी सरकार नहीं चेतती है तो एक जनवरी 2020 से वह आमरण अनशन शुरू कर देंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी। मंत्री प्रसाद नैथानी का कहना है कि सूबे की सरकार द्वारा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किये गये विकास कार्यो को बंद करा दिया गया है। उनका कहना है कि देवप्रयाग के श्रीकोट माल्डा के लिए स्वीकृत एनसीसी अकादमी को बिना कारण पौड़ी में स्थानान्तिरत किया जा रहा है। उन्हांेने श्राइन बोर्ड के जरिए तीर्थ पुरोहितों का काम छीनने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पंडा और पुजारी नाराज है। उन्होने टीएचडी को बेचे जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके साथ राज्य का हित और हमारी पहचान जुड़ी हुई है और हम ऐसा किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। उन्हांेने कहा कि सरकार का ध्यान विकास कार्यो पर नहीं है, राज्य की सड़कें बदहाल है। लोग बिजली पानी को तरस रहे है। आशाओं का शोषण हो रहा है और सरकार राजनीति में मशगूल है। उन्होने कहा कि वह इन तमाम मुद्दों को लेकर कल से एक अर्थी यात्रा निकाल रहे हैं। इसके बाद भी सरकार नहीं जागी तो वह एक जनवरी से आमरण अनशन पर मजबूर होंगे। पत्रकार वार्ता में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार भी उपस्थित रहे।