October 28, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सीएम ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के निर्माण कार्यों को निरीक्षण किया 

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को गुलर टिहरी गढ़वाल में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यों की अच्छी प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि 2025 तक इस रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 2021 तक श्रीनगर तक रेल लाइन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस रेल लाइन पर हाई टेक्नोलॉजी की मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड को ऑल वेदर रोड एवं ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाईन का जो तोहफा दिया है, इससे आने वाले समय में चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, जिलाधिकारी टिहरी वी षणमुगम, एसएसपी टिहरी योगेंद्र रावत, रेलवे विभाग एवं निर्माण एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित थे।