देहरादून,UKR। दून हाट में संस्कृति विभाग की ओर से सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों की शुरूआत गणेश वंदना के साथ हुई, जिसके बाद गढ़वाली व कुमांऊनी गीतों पर स्थानीय कलाकरों द्वारा मन को छू लेने वाली प्रस्तुतियां दी। दून हाट में सोमवार को हुए रंगारंग कार्यक्रमों को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ लगी रही। हथकरघा और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए दून हाट में उत्तराखण्ड के साथ ही पश्चिमी बंगाल, जम्मू कश्मीर, हिमांचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं हरियाण के हथकरघा और हस्तशिल्प के बने उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी गई है। सोमवार को भी दून हाट में लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली, दूनवासियों ने खरीददारी के साथ ही संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया। दून हाट में राज्य के शिल्पियों द्वारा विकसित किये गये विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है, जहां सोमवार को भी लोगों का अच्छा रूझान देखने को मिला। यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से सांय 6 बजे तक खुली रहेगी।
News Portal

More Stories
सृष्टि कंडारी दहेज हत्या प्रकरण में पति सौरभ व ननद सुरभी गिरफ्तार
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि
अगले तीन सप्ताह सिर्फ एसआईआर पर फोकस करें सभ जिलाधिकारीः सीईओ