News Update उत्तरप्रदेश सिटी अपडेट

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना

टिहरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरना स्थल पर रसोई गैस सिलेंडर लाकर, प्याज की माला पहनकर और थाली बजाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। कहा भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने और मंहगाई को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। मंहगाई के कारण आम आदमी का जीवन मुहाल हो गया है। सोमवार को टिहरी जिले कांग्रेस कार्यकताओं ने बढ़ती मंहगाई के खिलाफ नई टिहरी स्थित साई चैक बौराड़ी में धरना देकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया।
कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने दाल, सब्जी और रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोत्तरी कर आम जनता के किचन का बजट बिगड़ कर दिया है। कहा सरकार रसोई गैस सब्सिडी के नाम लोगों को गुमराह करने में लगी है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने कहा प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरे होने वाले है, इन तीन वर्षों में प्रदेश सरकार ने गरीबों का शोषण किया है। कहा भाजपा नेता कहते कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में कुछ नहीं किया, लेकिन दूसरी और केंद्र सरकार कांग्रेस सरकार द्वारा स्थापित प्रतिठानों को बेचने में लगी है। जनता अब भाजपा की कथनी और करनी वाले अंतर को समझ चुकी है। कांग्रेस भाजपा सरकार के जनविरोधी मुद्दों को आम जन तक पहुंचाने का काम करेगी। धरने पर बैठने वालों में शहरध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल, कुलदीप पंवार, ब्लॉक प्रमुख प्रतापनगर प्रदीप रमोला, ममता उनियाल, मान सिंह रौतेला, मुर्तजा बेग, नवीन सेमवाल, लखवीर चैहान, सतीश चमोली, राजेंद्र डोभाल, आशा रावत, सुरेंद्र घई, शहद हसन, देवी सिंह पंवार, राय सिंह रावत, अनीता देवी, विनीता पंवार, अनिता शाह, संगीता नौटियाल, बृहस्पति भट्ट, रीता रावत आदि मौजूद थे।

Related posts

राज्य के स्थानीय उत्पादों की आपूर्ति के लिए उत्तराखण्ड सरकार और आईटीबीपी के बीच हुआ एमओयू

Anup Dhoundiyal

मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना

Anup Dhoundiyal

रमेश भट्ट ने कहा, पुस्तक में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र के जीवन के अनछुए पहुलुओं

News Admin

Leave a Comment