देहरादून :-आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र सिंह आनन्द ने अपना बयान जारी कर मुख्यमंत्री से सभी चालकों जिसमें ऑटो, कार,बस,ट्रक के लिए ₹5000 प्रति व्यक्ति आर्थिक मदद करने की मांग की है उन्होंने कहा की लॉक डाउन के चलते सभी ऑटो, कार बस, ट्रक आदि चालक घर बैठ गए हैं जिसके चलते उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है उन्होंने यह भी कहा की लॉक डाउन के 14 अप्रैल से आगे बढ़ने की भी संभावना है ऐसे में सभी चालकों को रु 5000 रुपए दिए जाना जनहित में अति आवश्यक है उन्होंने दिल्ली सरकार का उदाहरण देते हुए उत्तराखंड में भी सभी चालकों को आर्थिक सहायता देने की मांग की उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से इसके लिए तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए जिससे सभी चालकों के सामने खड़ा यह संकट दूर हो सके।
लॉक डाउन के चलते सभी ऑटो चालक कार चालक एवं सभी बस, ट्रक चालकों को ₹5000 दे उत्तराखंड सरकार :-आम आदमी पार्टी

More Stories
जसपाल राणा के निधन पर संवेदनाएं प्रकट करने उनके आवास पहुंचे मंत्री जोशी, परिजनों से मुलाकात की
बुक्सा जनजाति की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्रः सुबोध उनियाल
भाजपा पीड़ित परिवार के साथ, नहीं बख्शे जायेंगे कार्यकर्ता के हत्यारेः भट्ट