October 29, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

जरूरतमंद लोगों को 150 मोदी राशन किट वितरित किए

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश रावत के सहयोग से जीएमएस रोड चैधरी फार्म हाउस में भाजपा के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट के सानिध्य में विभिन्न वार्ड के जरूरतमंद लोगों को 150 मोदी राशन किट वितरित की गई। साथ ही महिलाओं द्वारा तैयार किए गए मास्क भी वितरित किए गए। 200 मास्क महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट को भेंट दिए गए।
महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने इस अवसर पर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लाॅकडाउन के बाद लगातार जरूरतमंदों, गरीबों और वंचितों की जन सेवा में जुटे हुए हैं और साथ ही कार्यकर्ताओं ने देहरादून महानगर में सीएम फंड और पीएम फंड में भी एक अच्छी अमाउंट जमा कराई है। जिसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई और धन्यवाद और साधुवाद दिया। और कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हर सुख और दुख और विपत्ति की घड़ी में देश के साथ खड़ा रहता है और कार्यकर्ताओं को साथ ही निर्देश दिए कि वह संयम और नियम के साथ में लॉक डाउन का पालन करें। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश रावत ने कहा है कि जैसे कि मैं पिछले लगातार पहले दिन से आज 42 में दिन तक जरूरतमंदों वंचितों एवं गरीब व्यक्ति तक वार्ड बूथ एवं घर घर जाकर लगातार राशन एवं सनराइजर्स मास्क एवं जरूरत का अन्य सामान पहुंचाने का कार्य कर रहा हूं। जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक कैंट विधानसभा के हर क्षेत्र में या सेवा जारी रहेगी। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सीताराम भर ने भी दिनेश रावत को सेवा कार्य के लिए धन्यवाद और साधुवाद दिया। इस अवसर पर वार्ड 42 कावली की पार्षद अर्चना पुंडीर एवं सांसद प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता शक्ति सिंह पुंडीर एवं वार्ड अध्यक्ष धीरज गुवाड़ी, मंडल मंत्री रणजीत सेमवाल, भाजपा वरिष्ठ नेता हिम्मत सिंह भंडारी, वार्ड महामंत्री कांत शर्मा, बूथ अध्यक्ष नीलम, विधानसभा क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रभारी सुनील घिल्डियाल, बूथ अध्यक्ष छाया देवी आदि लोग उपस्थित रहे। आम जनता और जरूरतमंदों ने दिनेश रावत का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट किया।