October 29, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

समिति ने 325 भोजन के पैकेट वितरित किए

देहरादून। सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द देहरादून द्वारा लगातार 44वें दिन 325 खाने के पैकेट हरिद्वार बायपास पुलिस चैकी के माध्यम से वितरित किए गए। समिति के सचिव गजेंद्र भंडारी ने बताया इस पुनीत कार्य के लिए समस्त क्षेत्रवासियों का युवा शक्ति का और मातृशक्ति का हमें निरंतर सहयोग मिल रहा है।
 आज का पूरा खाना कॉलोनी के बीपी बडोनी द्वारा किया गया। श्री बडोनी ने समिति रु 5001 का सहयोग किया। समिति उनका आभार एवं धन्यवाद प्रकट करती है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष कैलाश तिवारी सचिव गजेंद्र भंडारी, क्षेत्रीय पार्षद विमल उनियाल, मंत्री सुबोध मैथानी प्रचार सचिव सोहन सिंह रौतेला, आशीष गुसाईं, पुष्कर सिंह गुसाई,ं दीपक काला, दीपक रावत, नितिन मिश्रा, कुलानंद पोखरियाल, कैलाश रमोला, विनोद पुंडीर, अनिल गुसाईं, अखिलेश नैथानी, संतोष नेगी, गौरव रमोला, राजेश बिष्ट आदि उपस्थित थे।