October 29, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

तीसरी श्रमिक एक्सप्रेस प्रवासियों को लेकर पहुंची हरिद्वार

हरिद्वार/देहरादून। राज्य में प्रवासियों की वापसी का सिलसिला जारी है। पुणा और सूरत से पहुंची दो रेलगाड़ियों के बाद आज बैंगलूरू से 1341 यात्रियों को लेकर तीसरी टेªन हरिद्वार पहंुच चुकी है।
घर वापस पहुंचे इन लोगों में इस दौरान भारी उत्साह देखा गया। इस टेªन से आये अधिकांश लोगों का कहना है कि अगर सरकार उन्हंे राज्य में ही रोजगार उपलब्ध कराये तो अच्छा है। वह बाहर नहीं जाना चाहते हंै। इस टेªन से कुल 1341 लोग आये हैं, जिनमें से 700 के आस पास अकेले टिहरी जिले के हैं, बाकी अन्य जनपदों के है। प्रशासन द्वारा अब इनके स्वास्थ्य की जांच करायी जा रही है। इन्हे इनके घर बसों से भेजने की व्यवस्था की जा रही है। उधर, एसडीआरएफ के प्रभारी और आईजी संजय गुंज्याल का कहना है कि प्रवासियों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है अब तक एक लाख 80 हजार प्रवासियों के लौटने की बात कही जा रही थी लेकिन अब अकेले दिल्ली से ही वापस आने के लिए एक लाख से अधिक लोग रजिस्टेªशन करा चुके हैं। राज्य में अब इन प्रवासियों का आंकड़ा ढाई लाख तक जा सकता है।