October 29, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

प्रदेश में मिले 15 कोरोना वायरस के मरीज,संक्रमितों की संख्या हुई 332

देहरादून। प्रदेश में सोमवार को कुल 15कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें चंपावत में दो, देहरादून में एक, हरिद्वार में तीन, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ में एक, टिहरी में एक और उधमसिंह नगर में चार संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 332 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, देहरादून, टिहरी, और पिथैरागढ़ जिले में में 01-01, चमोली में 02, हरिद्वार व पौड़ी जिले में 03-मरीज मिले हैं। सोमवार दोपहर तक, 15 मरीजों में से सबसे ज्यादा 04 मरीज उधमसिंह नगर  जिले में मिले हैं। पौड़ी विकास खंड पाबौ के पीपली गांव में होम क्वारंटीन के दौरान जिस व्यक्ति की मौत हुई थी उसका कोरोना सैंपल पॉजिटिव आया है। प्रशासन मौत का कारण टीबी बता रहा है। एहतियातन पंचनाम भरने वाले पुलिस कर्मियों परिजनों और संपर्क में आए ग्रामीणों को क्वारंटीन कर दिया गया है। मृतक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि सीएमओ डॉ. मनोज बहुखंडी ने की है।