June 19, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

मकान गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

देवप्रयाग नगर से सटी रामपुर श्यामपुर ग्राम पंचायत के घटलगांव में गुरुवार तड़के एक मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में एक बुजुर्ग महिला व उसकी बेटी दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बेटी को मलबे से जीवित निकाल लिया गया। मगर भारी मलबे में दबी बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी।
देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि देवप्रयाग बस स्टेशन के समीप स्थित घटल गांव मे गुरुवार तड़के चार बजे एक पुराना मकान अचानक गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू मे जुट गयी। इधर आसपास के लोग भी यहां मलबा हटाने मे जुट गए। क्षतिग्रस्त हुए मकान में 80 वर्षीय नकटी देवी अपनी बेटी पीतांबरी के साथ रहती थी। पुलिस व मौजूद लोगों ने मलबे से पीतांबरी देवी को सुरक्षित निकाल लिया। लेकिन भारी मलबे में दबे होने के कारण बुजुर्ग नकटी देवी निकालने में करीब चार घंटे लग गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के समय बुजुर्ग महिला का बेटा लखपत सिंह व पितांबर सिह थोड़ी दूर स्थित दूसरे मकान में थे।