देहरादून ।प्रवासियों की बढ़ती संख्या के चलते अब प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को उत्तराखंड में कोरोना बम फूट पड़ा। दोपहर दो बजे तक जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज अब तक 102 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 602 पहुंच गई है। 28 मई रात 8 बजे से आज दो बजे तक 102 मरीज बढ़े हैं। आज अल्मोड़ा में 15, बागेश्वर और टिहरी में आठ, देहरादून में 54, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में चार, नैनीताल, पौड़ी व रुद्रप्रयाग में दो और पिथौरागढ़ में एक संक्रमित केस मिला है। आज मिले सभी पॉजिटिव प्रवासी हैं।
इसके बाद राज्य में संक्रमितों का आकड़ा 602 पहुंच गया है। इसमें 89 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा जा चुका है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने आज आए 100 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की है। जबकि पॉजिटिव पाए गए प्रवासियों में से 84 प्रतिशत दिल्ली और महाराष्ट्र से लौटे हैं।
उत्तराखंड में फूटा कोरोना बम,602 हुए कोरोना पॉजिटिव

More Stories
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
इन्डोर स्टेडियम के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएँः ऋतु खण्डूडी भूषण
सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा