देवप्रयाग के सीएचसी हिंडोलाखाल के एंबुलेंस चालक के कोरोना पॉजिटिव होने से मेडिकल स्टॉफ में हड़कंप मच गया।सीएचसी केंद्र प्रभारी व अन्य स्टॉफ ने आनन-फानन में खुद को सेल्फ क्वारटींन कर लिया। केंद्र प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र की एबुलेंस का इस्तेमाल सिर्फ कोरोना पीड़ितों के लिए होने से किसी अन्य का संक्रमित होना संभव नहीं है। सीएचसी स्टॉफ के चालक के संपर्क में आने को देखते हुए सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए दिल्ली भेज दिए गए हैं, जिसकी 24 घंटे में रिर्पोट आ जाएगी। सीएचसी हिंडोलाखाल के एंबुलेंस चालक ने कोरोना के लक्षण नहीं होने के बाद भी बीते दिनों ऐतिहातन अपनी कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल श्रीनगर लैब में भेजा। जिसके बाद चालक की रिर्पोट पॉजिटिव आने से सीएचसी स्टॉफ में हडकंप मच गया। देवप्रयाग ब्लॉक में अभी तक कोरोना के तहत 401 लोगों की सैप्लिंग हो चुकी है। जिसमे 90 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। चालक की कोरोना रिर्पोट पॉजिटिव आने के बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार तथा 31 सदस्यों का स्टॉफ सेल्फ क्वारटींन हो गए हैं।
एंबुलेंस चालक के संक्रमित होने पर मेडिकल स्टॉफ में मचा हड़कंप

More Stories
उत्तराखंड में ईपीएफओ के क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालय खोलने के प्रस्ताव पर विचार करेगी केंद्र सरकार
बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण
एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार