June 21, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

मुकदमें दर्ज किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेशभर में फूंकें सरकार के पुतले 

देहरादून। पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि को लेकर कांग्रेसजनों द्वारा किये गये प्रदर्शन के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित अनेक कांग्रेसजनों पर झूठे मुकदमे दर्ज किये जाने के विरोध में कांग्रेसजनों द्वारा पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज करने के लिए प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने सभी जिला कंाग्रेस कमेटियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया है।प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर भाजपा सरकार के फैसले का कडा विरोध किया उसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कोरोना महामारी के चलते आम जनता की डावांडोल हुई आर्थिक स्थिति के बावजूद पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि कर जनता की समस्या को और बढ़ रही है जिसका कांग्रेसजनों द्वारा विरोध करने पर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ऐसी कार्रवाई का कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में डट कर विरोध करते रहेंगे। उन्होंने पुतला दहन के माध्यम से सरकार की इस कार्रवाई का विरोध करने के लिए प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों का धन्यवाद किया। उन्होंने कांग्रेसजनेां की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि प्रदेश के कांग्रेसजन प्रीतम सिंह के नेतृत्व में जनहित से जुडे मुद्दों को लेकर इसी प्रकार संघर्ष करती रहेगी तथा पीछे नहीं हटेगी चाहे सरकार कितने भी झूठे मुकदमे लाद दे।