आबकारी महकमे ने कोटद्वार और यमकेश्वर टीमों ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पांच पेटी से अधिक अवैध शराब बरामद की है। मामले में पांच आरोपियों का आबकारी एक्ट में चालन कर दिया गया है। इससे पूर्व भी महकमे की पौड़ी सर्किल ने छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब बरामद करने सहित एक शराब की दुकान का स्टॉक में गड़बड़ी पाए जाने पर चालन कर दिया गया था। आबकारी महकमे की अवैध शराब का अभियान जारी है। महकमे के अफसरों के मुताबिक जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में भी अवैध शराब को लेकर टीम छापेमारी कर रही है।
पौड़ी के जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र ने बताया है कि महकमे के सर्किल कोटद्वार और यमकेश्वर क्षेत्रों में टीम ने अवैध शराब की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया । कोटद्वार में तीन आरोपियों के विरुद्ध अवैध शराब को लेकर आबकारी एक्ट में चालन कर दिया गया है। इनसे 160 पव्वै विभिन्न ब्रॉडों के बरामद हुए है। जबकि यमकेश्वर सर्किल के अधीन द्वारीखाल में 13 बोतल और पौखाल में 50 पव्वै बरामद हुए है। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट में चालन कर दिया गया है। टीम में आबकारी निरीक्षक आनंद सिंह चौहान,यमकेश्वर निरीक्षक आरएस बिष्ट सहित अजब सिंह, प्रमोद आदि शामिल रहे।
तलाशी के दौरान आबकारी विभाग ने पकड़ी पांच पेटी अवैध शराब

More Stories
गंगा में डूबे तीन लोगों के शव एसडीआरएफ ने किये बरामद
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये
राज्यपाल ने अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्रों में मिलकर कार्य करने का आग्रह किया