June 21, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं मंत्रिमण्डल के सदस्यों ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को उनके जन्म दिन की बधाई दी है। बुधवार को सचिवालय में कैबिनेट बैठक के पश्चात इस माह के अन्त में सेवा निवृत्त हो रहे मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के कार्यकाल की यह अंतिम कैबिनेट बैठक थी। आज उनका जन्म दिन भी है। मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रीगणों द्वारा उनके कार्यों एवं सबको साथ लेकर चलने की कार्यकुशलता की सराहना की सभी ने श्री सिंह को कुशल, कर्मठ व योग्य प्रशासक बताते हुए उनके सुदीर्घ जीवन की मंगलमय कामना की।