November 4, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

महाराज ने भास्कर नैथानी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री सतपाल महाराज ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं भाजपा उत्तराखंड के पूर्व कार्यालय प्रमुख श्री भास्कर नैथानी के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री सतपाल महाराज ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य, पीएमजीएसवाई के पूर्व उपाध्यक्ष,
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व संगठन मंत्री एवं राज्य भाजपा कार्यालय के पूर्व प्रमुख श्री भास्कर नैथानी के असामयिक निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री भास्कर नैथानी के निधन से संगठन को अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उन्होने कहा कि स्वर्गीय श्री भास्कर नैथानी एक सरल एवं मृदु स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होने संगठन मंत्री रहते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रियता के साथ अपनी भूमिका का निर्वाह किया। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में भी उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। श्री महाराज ने कहा कि श्री भास्कर नैथानी एक ओर जहां राजनीति एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े थे वहीं दूसरी ओर सांगुडा, बिलखेत, जनपद पौड़ी में उन्होने भुवनेश्वरी मंदिर एवं संस्कृत विद्यालय की स्थापना भी की थी।