November 5, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

41 जरूरतमंदों को राशन किट वितरित की

रायवाला। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज खांड गांव ग्राम पंचायत क्षेत्र के 41 जरूरतमंदों को राजकीय इंटर कॉलेज रायवाला के प्रांगण में राशन की किट वितरित की। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान अनेक लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है इसलिए राशन की किट उनके लिए सहारा हो सकती है।
उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम नहीं हुआ है परंतु लोग मास्क लगाने व सैनिटाइजर में ढिलाई बरत रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मास्क का प्रयोग नियमित अत्यंत आवश्यक है तभी हम कोरोना  महामारी को हरा सकते हैं। श्री अग्रवाल ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान ऋषिकेश विधानसभा के हर क्षेत्र में जरूरतमंदों को भोजन पैकेट, राशन किट, सैनिटाइजर, मास्क तमाम वस्तुओं का वितरण किया गया। जिससे लोगों को राहत मिली है, इस सब के पीछे उद्देश्य यही था कि लोग कोरोना संक्रमण के प्रभाव से बच सकें और भूखे ना सोए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के श्यामपुर मंडल के अध्यक्ष गणेश रावत, सतपाल सैनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बबीता रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्योति जुगलान, बीना भगवाल, विपिन कुकरेती, किरण बिष्ट,  मनीषा खंडूरी, सुनीता बिष्ट, ऋषि राज शर्मा, विष्णु थापा, आशीष जोशी, बलविंदर सिंह, कुंवर सिंह नेगी  आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन राजेश जुगलान ने किया।