हरिद्वार। लक्सर में पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाशों में से एक सीसी कैमरे में कैद हुआ है। बदमाश का फोटो जारी करते हुए पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अगर किसी को उसकी जानकारी हो तो वह पुलिस को सूचित करें।
बता दें कि बीती शाम लगभग साढ़े पांच बजे लक्सर कोतवाली की कस्बा चौकी में तैनात सिपाही पंचम प्रकाश और राजेन्द्र सिंह को गश्त के दौरान बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मार दी गयी थी। बदमाशों की गोली लगने से दोनो सिपाही घायल हो गये थे। पुलिस के अनुसार भागते समय बदमाशों में से एक की फोटो सीसी कैमरे में कैद हो गयी है। हरिद्वार पुलिस ने इसे फेसबुक पेज पर अपलोड करते हुए आम जन से अपील की है कि यदि इस सम्बन्ध में किसी को भी जानकारी हो तो उन्हंे सूचित करेें।
पुलिस पर फायरिंग करने वाला बदमाश सीसी टीवी कैमरे में कैद

More Stories
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलेंः आयुक्त
आय से अधिक संपत्ति मामले में मंत्री गणेश जोशी को विजिलेंस कोर्ट ने भेजा नोटिस
बाघ संरक्षण पर आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का किया विमोचन