November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

स्पीकर ने बाल दिवस की शुभकामनाएं दी

देहरादून। उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस पर राज्यवासियों और विशेष रूप से प्रदेश के बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
प्रेमचंद अग्रवाल ने बाल दिवस पर बच्चों के उज्जवल भविष्य एवं निर्धारित लक्ष्य में सफल होकर सफलता की ऊंचाइयों को हासिल करने की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। वे पढ़ लिखकर भारत के सुयोग्य नागरिक बनें।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इसके लिए बच्चों को संस्कारवान बनाने और अच्छे माहौल में उनकी परवरिश जरूरी है। दुनिया के बेहतर कल के लिए बच्चों का आज सुरक्षित होना चाहिए। बच्चों के संतुलित और समग्र विकास से ही हम देश और समाज को खुशहाल बना सकते हैं।