November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

रविन्द्र बिष्ट होंगे श्रीनगर के नए एसडीएम

जिलाधिकारी पौड़ी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिले में हुए तबादलों को लेकर आदेश जारी कर दिया है। एसडीएम श्रीनगर दीपेंद्र सिंह नेगी पदोन्नत होकर एडीएम रुद्रप्रयाग बन गए हैं। जिलाधिकारी गर्ब्याल ने उन्हें कार्यमुक्त कर दिया है। उनके स्थान पर एसडीएम श्रीनगर की जिम्मेदारी एसडीएम थलीसैंण रविंद्र ‌सिंह बिष्ट को सौंप दी है। डीएम ने एसडीएम धुमाकोट जितेंद्र वर्मा को थलीसैंण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।एसडीएम थलीसैण रविंद्र सिंह बिष्ट को एसडीएम श्रीनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसडीएम धुमाकोट जितेंद्र वर्मा को थलीसैंण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।